ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आज सोना खरीदने पर होगा कम खर्च, दिल्ली-मुंबई में हुआ भारी सस्ता, फटाफट जानें रेट्स

Gold Silver Rate Update Today 13th May: आज सोने और चांदी के दाम में मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा है और सोना ऊपरी स्तरों से नीचे आया है. चांदी में हालांकि आज उछाल देखा जा रहा है.

Gold Silver Rate Today: सोने की खरीदारी के लिए आज आपको कम खर्च करना पड़ेगा क्योंकि इसके दाम में आज गिरावट देखी जा रही है. कल भी सोने का दाम सपाट स्तरों पर रहा और डॉलर के चढ़ने के कारण सोने की कीमतों में ज्यादा उछाल नहीं आया था. हालांकि आज चांदी के दाम में तेजी देखी जा रही है और ये 220 रुपये प्रति किलो से बढ़कर ट्रेड कर रही है.

एमसीएक्स पर चांदी के दाममल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी आज 222 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 58,973 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं. चांदी का जुलाई वायदा आज 0.38 फीसदी की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है. औद्योगिक उत्पादन में बीते महीने थोड़ी तेजी देखने को मिली है और इंडस्ट्रीज से लगातार चांदी के लिए अच्छी मांग देखी जा रही है. इसका असर चांदी के दाम बढ़ने के रूप में देखा जा रहा है.

आज सोने में आई गिरावटआज एमसीएक्स पर सोने में गिरावट पर कारोबार देखा जा रहा है. सोना 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. आज एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा 104 रुपये की गिरावट के साथ 50,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है.

दिल्ली का गोल्ड रेटदिल्ली में आज गोल्ड का रेट जानेंगे तो आपको खुशी होगी क्योंकि ये काफी नीचे आ गए है. राजधानी दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का दाम 750 रुपये की गिरावट के साथ 46450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं 22 कैरेट सोने का दाम देखे तो ये 820 रुपये की गिरावट के साथ 50670 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर आ गया है.

मुंबई में आज सोने का दाममुंबई में आज 22 कैरेट सोने का दाम 750 रुपये की गिरावट के साथ 46450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं 22 कैरेट सोने का दाम देखे तो ये 820 रुपये की गिरावट के साथ 50670 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर आ गया है. इस तरह दिल्ली-मुंबई दोनों बड़े मेट्रो शहरों में सोना काफी सस्ता मिल रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.