ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अस्पताल में साफ-सफाई पर दें पर्याप्त ध्यान

भोपाल : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि अस्पताल में पर्याप्त साफ-सफाई रहना चाहिये। अस्पताल में आने वाले मरीजों को नि:शुल्क जाँच, दवाई और उपचार की सभी सुविधाएँ समय पर उपलब्ध हो। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी शुक्रवार को सीहोर जिले के आष्टा सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने सिविल अस्पताल आष्टा के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। वार्डों में भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रसूताओं को समय पर एम्बुलेंस की उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण भोजन और अन्य पोषण-आहार की जानकारी प्राप्त की। अस्पताल में भर्ती मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से नि:शुल्क और बेहतर उपचार मिल रहा है। चिकित्सक और स्टॉफ उनकी अच्छी देखभाल करते हैं।

ऑक्सीजन संयंत्र का लोकार्पण

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने सिविल अस्पताल में 150 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन संयंत्र का लोकार्पण किया। ऑक्सीजन संयंत्र का निर्माण यूनीसेफ के सहयोग से किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि ऑक्सीजन संयंत्र के शुरू होने से आष्टा अस्पताल में गंभीर रोगियों के लिये ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर रही है। अस्पतालों में उपचार की सुविधाओं को विस्तार देते हुए आधुनिक चिकित्सा उपकरण और मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला और सिविल अस्पतालों में सीटी स्केन मशीन, डिजिटल एक्स-रे मशीन आदि आधुनिक सुविधाएँ भी सुनिश्चित की जा रही हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में आष्टा विधायक श्री रघुनाथ मालवीय, स्थानीय जन-प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.