ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिजली संकट के बीच सौर उर्जा पर जोर: सांची सोलर सिटी बनाने 1800 घरों का होगा सर्वे, मंत्री हरदीप सिंह ने अधिकारियों की ली बैठक

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोयले की कमी के चलते बिजली की समस्या से जूझनी पड़ रही है. अब बिजली संकट से उभारने राज्य सरकार सौर उर्जा पर जोर दे रही है. नवीन एवं नवकरणीय मंत्री हरदीप सिंह डंग ने भोपाल में अधिकारियों की बैठक ली. जिसमें अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि समय पर प्रोजेक्ट पूरे हो.

बिजली के क्षेत्र में सांची आत्मनिर्भर बनेगा. सांची सोलर सिटी बनाने के लिए 1800 घरों का इस साल सर्वे पूरा होगा. प्रदेश के शासकीय भवनों में सोलर रूफ टॉफ लगेंगे. ओंकारेश्वर सोलर परियोजना की 300 मेगावॉट प्रोजेक्ट में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 1500 मेगावाट क्षमता के आगर मालवा, शाजापुर, नीमच में विकसित सोलर पार्क योजना की 2023 तक डेडलाइन तय की गई है.

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. कुसुम योजना के तहत 20787 किसानों को सोलर पंप दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.