ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास तीन मंजिला बिल्डिंग में आग

नई दिल्ली । दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 20 लोगों की जलकर मौत हो गई,  10 लोग गंभीर घायल हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खिड़कियां तोड़कर बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों को बचाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. देर रात मौके पर 27 फायर ब्रिगेड वाहन मौजूद थे । क्रेन की मदद से लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही थी।
रात 10  बजे तक 19 शव निकाल लिए गए थे। इमारत में सामान काफी था। इस कारण आग बुझाने में काफी परेशानी आई । 30-40 लोग अभी भी इमारत के अंदर होने की जानकारी थी । बिल्डिंग में कई कंपनियों के ऑफिस थे। यहां से करीब 150 लोगों को रेस्क्यू किया गया । बिल्डिंग में फंसे हुए 9 घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर 100 लोगों को तैनात किया गया ।
इमारत की खिड़कियों से निकलते धुंए के बीच लोगों को JCB मशीन और क्रेन के​​​​​ सहारे नीचे उतारा गया, वहीं कुछ लोग रस्सी की मदद से भी नीचे आए। कुछ लोग खुद ही बिल्डिंग से कूद गए,जिससे वो घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इसके साथ ही घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराने के लिए स्पॉट पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई ।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के पिलर 544 के पास बनी यह इमारत एक 3 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग है, जिसे ऑफिस स्पेस के तौर पर कंपनियों को किराए पर दिया जाता है। पुलिस ने बताया कि आग बिल्डिंग के पहले फ्लोर से शुरू हुई, जहां पर CCTV कैमरा और राउटर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। पुलिस ने कंपनी के मालिक को हिरासत में ले लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.