26 मई के आसपास केरल में दस्तक देगा मानसून
नई दिल्ली । भीषण गर्मी की मार झेल रहे देशवासियों को मॉनसून 2022 आने का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग के बाद निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने भी मॉनसून आने को लेकर पूर्वानुमान जारी कर बताया है कि किस दिन दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत केरल से होगी। एजेंसी के मौसम विशेषज्ञों ने अपने अनुमान में कहा है कि इस साल केरल में प्री-मॉनसून बारिश व्यापक और शक्तिशाली होगी।मौसम पूर्वानुमान और कृषि जोखिम समाधान एजेंसी ने शुक्रवार को 2022 के लिए अपना मॉनसून पूर्वानुमान जारी कर कहा इस साल केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत लगभग 26 मई 2022 से होने की संभावना है। मॉनसून की शुरुआत यह सामान्य तारीख से पहले होगी। 1961 से 2019 तक के आंकड़ों के आधार पर भारत में मॉनसून की शुरुआत की सामान्य तिथि 1 जून है।
एजेंसी को उम्मीद है कि आगामी मॉनसून लंबे समय तक 98 प्रतिशत सामान्य’ रहेगा। जून से सितंबर तक 4 महीने की औसत अवधि के लिए यह सामान्य या सामान्य से अधिक मॉनसून का लगातार चौथा वर्ष होगा। एजेंसी का कहना है कि केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत मुख्य रूप से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में समुद्री परिस्थितियों द्वारा नियंत्रित होती है। हाल ही में आए आसनी चक्रवात ने मॉनसून की धारा को सामान्य से पहले बंगाल की खाड़ी में रोक दिया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.