ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विश्वनाथन आनंद बनेंगे फिडे के उपाध्यक्ष

ड्वारकोविच की ओर से अपनी टीम में शामिल किए जाने के बाद आनंद ने ट्वीट कर कहा कि वह आशा करते हैं कि शतरंज के बेहतर और सुनहरे भविष्य का हिस्सा होंगे।पांच बार के विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद ने अब शतरंज के प्रशासक की भूमिका निभाने की तैयारी कर ली है। वह विश्व शतरंज महासंघ  के अगले उपाध्यक्ष बन सकते हैं। फिडे अध्यक्ष आर्केडी ड्वारकोविच ने उन्हें चुनाव लड़ने वाली अपनी टीम में शामिल किया है। फिडे के चुनाव इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले 44वें चेस ओलंपियाड के दौरान होंगे। अगर इसमें ड्वारकोविच चुनाव जीतते हैं तो आनंद का फिडे उपाध्यक्ष बनना तय है।ड्वारकोविच की ओर से अपनी टीम में शामिल किए जाने के बाद आनंद ने ट्वीट कर कहा कि वह आशा करते हैं कि शतरंज के बेहतर और सुनहरे भविष्य का हिस्सा होंगे। ड्वारकोविच ने घोषणा की कि आगामी फिडे चुनाव में वह बतौर अध्यक्ष दावेदारी पेश कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.