‘उतरन’ की ‘इच्छा’ की जल्द होगी टीवी शो पर वापसी
‘उतरन’ सीरियल में इच्छा का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुईं टीना दत्ता टीवी पर जल्द वापसी कर सकती हैं। टीना आखिरी बार 2018 में ‘डायन’ शो में नजर आई थीं। तभी से वह छोटे पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि वह राजीव खंडेलवाल के साथ 2020 में जी5 पर आई एक सीरीज ‘नक्सलबारी’ में नजर आ चुकी हैं। अब वह जल्द एक फिक्शनल शो में नजर आएंगी।
खबरों की मानें तो शकुंतलम एक शो के सिलसिले में टीना दत्ता के साथ बातचीत कर रहे हैं। शकुंतलम ‘साम दाम दंड भेद’ और ‘शास्त्री सिस्टर्स’ जैसे शोज बना चुके हैं। अब खबर है कि वह जल्द एक नया शो लेकर आ रहे हैं, जिसका हिस्सा टीना होंगी। इसके सहित कलर्स चैनल पर कई नए शोज की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में कई पुराने चेहरे एक बार फिर स्क्रीन पर दिखाई दे सकते हैं। हालांकि अभी इसे लेकर किसी ने पुष्टि नहीं की है। हाल ही में टीना काम के सिलसिले में इंडोनेशिया में थीं। उस दौरान टीना ने कहा कि अगर उन्हें इंडोनेशिया में और भी काम मिलता है, तो वह जरूर करेंगी। उनका कहना था, ‘प्रोजेक्ट अच्छा होना चाहिए, जो उन्हें अभिनेता के तौर पर प्रदर्शन करने की गुंजाइश दे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.