ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस के तीन जांबाज अफसर के शहीद होने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान

गुना के पास अपराधियों की गोलीबारी में पुलिस के तीन जांबाज अफसर और कर्मचारी शहीद हुए हैं। तीनो की मौत गुना जिले के सागा बरखेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात शिकारियों ने तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी |अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  बड़ी दुखद और हृदय विदारक घटना है | जैसे ही घटना की जानकारी मिली तभी से संपर्क में हूँ। पुलिस अधीक्षक और डीजीपी से लगातार बात कर रहा हूँ। गुना जिले के पास आरोन क्षेत्र में 7-8  बदमाशों की सूचना पर पुलिस की कार्यवाही में अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में हमारे जांबाज सब- इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव , हवलदार निलेश भार्गव और सिपाही , संतराम की दुखद मृत्यु हो गई।माननीय मुख्यमंत्री जी स्वयं घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।मैंने सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं, ऐसी कार्यवाही जो बाकी अपराधियों के लिए नजीर बने | अपराधी कोई भी हो पुलिस से बचके कहीं नहीं जा सकेगा |यह घटना गुना जिले के आरोन पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, जब पुलिसकर्मी मुखबिरों से सूचना मिलने के बाद शिकारियों को पकड़ने गए थे। मृतकों की पहचान सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, हेड कांस्टेबल संत राम मीणा और कांस्टेबल नीरज भार्गव के रूप में हुई है. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  मिश्रा ने कहा, “गुना के पास अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में तीन बहादुर पुलिस अधिकारी शहीद हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी कर रहे हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.