पेयजल संकटः सांसद साध्वी प्रज्ञा ने निगम कमिश्नर को लगाई फटकार, इधर नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया ट्वीट- लिखा तत्काल जल आपूर्ति शुरू करें
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेयजल का संकट हो गया है। शहर के कई वार्डों में जनता पानी के लिए तरस रही है। लोगों को पानी के लिए धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में बीजेपी सासंद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने शहर में पानी की समस्या को लेकर निगम कमिश्नर को जमकर फटकार लगाई है। सांसद ने समस्या को जल्द हल करने के निर्देश दिए है।
बता दें कि भोपाल की जनता तीन दिनों से पानी सप्लाई बंद होने के कारण परेशान है। वहीं सांसद की फटकार के बाद निगम प्रशासन हरकत में आया है। निगम ने कहा है आज से पानी का सप्लाई की जाएगी। इधर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भी नगर निगम को जल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए है। मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने लिखा है कि- #भोपाल में नगर निगम द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जल आपूर्ति बहाल नहीं करने पर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल जल आपूर्ति शुरू करें। गर्मी में किसी भी नागरिक को पानी की परेशानी नहीं होना चाहिए। जल आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित होनी ही चाहिए।
नगर निगम द्वारा पुरानी कोलार पाइप लाइन के स्थान पर नई पाइप लाइन से जल आपूर्ति शुरू करने हेतु 12 से 14 मई तक भोपाल शहर के कुछ क्षेत्रों में जल आपूर्ति रोकी गई थी, लेकिन ये 15 मई तक दोपहर तक शुरू नहीं हो सकी। नागरिकों को परेशानी हो, ऐसी स्थिति निर्मित नहीं होना चाहिए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.