ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा की हार्दिक पटेल को पार्टी के अनुशासन में रहने की हिदायत

अहमदाबाद | गुजरात कांग्रेस प्रभारी के रघु शर्मा ने चुप्पी तोड़ते हुए प्रदेश के कार्यकारी प्रमुख हार्दिक पटेल को लेकर बयान दिया है| रघु शर्मा ने कहा कि हार्दिक पटेल को पार्टी के अनुशासन में रहते हुए काम करना चाहिए| बता दें कि काफी समय से हार्दिक पटेल कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं और इस संदर्भ में वे कई बार मीडिया के समक्ष अपनी नाराजगी जता चुके हैं| हार्दिक पटेल कितने नाराज है यह इसी बात से पता चलता है कि राजस्थान के उदयपुर में आयोजित कांग्रेस की चिंतन शिविर में भाग लेने नहीं पहुंचे| जबकि हार्दिक पटेल को भी चिंतन शिविर के लिए आमंत्रण दिया गया था| उनकी नाराजगी को लेकर रघु शर्मा ने कहा कि हार्दिक पटेल को पार्टी के अनुशासन में रहकर ही काम करना होगा| पार्टी के नियम सभी के लिए एक समान हैं| रघु शर्मा ने कहा कि खोडलधाम ट्रस्ट के प्रमुख नरेश पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के संदर्भ में जल्द ही फैसला किया जाएगा| उन्होंने कहा कि नरेश पटेल के साथ मैं लगातार संपर्क में हूं और वह कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं| लेकिन कुछ राजनीतिक चर्चा का समाधान होना बाकी है| गौरतलब है कि हार्दिक पटेल पिछले काफी समय से मीडिया के समक्ष कांग्रेस नेतृत्व को लेकर सवाल उठा रहे हैं| हांलाकि हार्दिक पटेल के सवालों का कांग्रेस नेताओं की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया| लेकिन अब गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा ने मौन तोड़ते हुए हार्दिक पटेल को पार्टी के अनुशासन में रहते हुए मीडिया में बयानबाजी करने की कड़ी चेतावनी दी है| कांग्रेस में रहकर मीडिया के समक्ष पार्टी के खिलाफ बोलने उचित नहीं है| रघु शर्मा ने यह भी कहा कि हार्दिक पटेल एक क्षमतावान युवाहैं, लेकिन वह पार्टी से बड़े नहीं हैं| इसलिए उन्हें भी कांग्रेस के नियमों का पालन करना होगा|

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.