ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीडीपीओ की जिला में 18 परीक्षा केंद्रों पर ली गई कदाचार मुक्त परीक्षा

ज़िला के सभी अफसर लगातार करते रहे सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण, 9950 में 4879 परीक्षार्थी परीक्षा में हुए शामिल

सासाराम। रोहतास जिले के सभी 18 परीक्षा केंद्रों पर सीडीपीओ की पीटी परीक्षा आज रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 18 केंद्रों पर कुल 9950 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिसमें 4879 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 5071 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। किसी परीक्षा केंद्र से कदाचार को लेकर कोई परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किया गया है। रोहतास जिले के कुल 18 परीक्षा केंद्र सभी जिला मुख्यालय सासाराम में थे। महिला परीक्षार्थियों की संख्या उल्लेखनीय थी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर महिला परीक्षर्थियों की लंबी लाइने प्रवेश करते देखी गई। महिला परीक्षार्थियों का लोकल सेंटर दिया गया था, इसलिए उनकी उपस्थिति का प्रतिशत पुरूष परीक्षार्थियों से अधिक दिखा। वे परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित थी। कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर काफी सावधानी बरती गई। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों के साथ साथ वीक्षकों की भी शारीरिक जांच की गई, ताकि गड़बड़ी की आशंकाओं पर पूर्ण रूप से लगाम लगाई जा सके। महिला परीक्षार्थियों की बॉडी फ्रिस्किंग केवल महिला पुलिस बल द्वारा की गई। सभी परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रही। आसपास के फोटो कॉपी दुकानों को भी परीक्षा के दौरान बंद रखने के निर्देश थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.