ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

CG में पहली बारिश और पहली मौत: आकाशीय बिजली की चपेट में आया शख्स, 19 जिलों में अलर्ट के बीच झमाझम बरसे बदरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच झमाझम बारिश ने राहत दिलाई है, लेकिन ये बारिश आते ही एक शख्स की जान ले ली. साथ ही रायपुर, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर और बस्तर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई.

दरअसल, बेमेतरा के नांदघाट थाने इलाके के ग्राम मगरघटा में आकाशीय बिजली गिरने से एक 35 वर्षीय शख्स की मौत हो गई. परमेश्वर पाल की मौत हुई है. युवक भेड़ चराने गांव के बाहर खार गया था. इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया. परिवार में मातम पसर गया है.

वहीं देर शाम रायपुर के आसमान में भी बादल गरजने लगे. फिर तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई. मौसम विभाग ने रात 9 बजे तक के लिए 19 जिलों में अंधड़ की चेतावनी दी है.

इसमें पेंड्रा, सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर, कबीरधाम, बेमेतरा, जांजगीर, रायगढ़, रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर से लगे जिलों के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.