ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

52 परी के 8 आशिक गिरफ्तार: शांति होम्स होटल में चला रहा था पैसे डबल करने का खेल

रायपुर। रायपुर जिले में जुआ सट्टा और क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने निर्देशित किया है. इसी कड़ी में रायपुर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई की रही है. गंज थाने इलाके होटल शांति होम्स स्टेशन रोड में जुआ खेलते 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 2 लाख 2 हजार 500 रुपये जब्त किया गया है.

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि होटल शांति होम्स के कमरा नंबर 205 में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की. घेराबंदी कर ताश पत्ती से जुआ खेलते कुल 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआरियों के कब्जे से नगदी 2,02,500/- रुपए और ताश पत्ती जब्त किया गया. जुआरियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 118/22, धारा 4,5 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की गई.

गिरफ्तार आरोपी-1.- राकेश कुमार शर्मा पिता स्वर्गीय लूणकरण शर्मा उम्र 42 वर्ष साकिन गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर,

2.- योगेश अग्रवाल पिता प्रदीप अग्रवाल उम्र 46 वर्ष साकिन स्टेशन रोड नर्मदा पारा थाना गंज रायपुर,

3.- रोशन उर्फ बिट्टू कृपलानी पिता रमेश कृपलानी उम्र 34 वर्ष साकिन रायपुरा महादेवघाट इंद्रप्रस्थ कॉलोनी i-203 तीन थाना डीडी नगर रायपुर,

4.- विकास चित्तड पिता दुनीचंद चित्तड उम्र 33 वर्ष साकिन आदर्श चौक मकान नंबर 165 थाना कबीर नगर रायपुर,

5.- राजा रैकवार पिता मूलवा रैकवार उम्र 22 वर्ष शौकीन मकान नंबर 69 गोल चौक थाना डीडी नगर रायपुर,

6.- गजानंद पटेल पिता संगूराम पटेल उम्र 35 वर्ष साकिन जनता कॉलोनी थाना गुढ़ियारी रायपुर,

7.- धनेश्वर जांगड़े पिता जनक राम जांगड़े उम्र 46 वर्ष साकिन संतोषी नगर प्रयाग बिहार पेट्रोल पंप के सामने थाना टिकरापारा रायपुर,

8.- राम कुमार गुप्ता पिता संतोष प्रसाद गुप्ता उम्र 32 वर्ष साकिन रामनगर शीतला पारा थाना गुढ़ियारी रायपुर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.