ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सफाई को लेकर रायपुर निगम प्रशासन हुआ सख्त

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम ने सफाई को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शहर की सड़कों की रात्रिकालीन सफाई शुरू हो गई है। सफाई के दौरान दो दिन दुकानदारों को गंदगी नहीं फैलाने के लिए समझाया जाएगा। इसके बाद भी दुकानदार नहीं मानते हैं तो जुर्माना लगाकर तीन दिनों के लिए दुकान सील किया जाएगा। इसके बाद भी लापरवाही बरती जाती है तो दुकान का ट्रेड लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि महापौर एजाज ढेबर ने रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का मंगलवार की रात शुभारंभ किया था। इस दौरान महापौर ने झाडू लगाकर और कचरे को डस्टबीन में डालकर सफाई कामगारों के साथ शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया था।

शहर के बाजार क्षेत्र में रात 10 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक कि सफाई कार्य के लिए निगम प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, शहर के सभी 10 जोनों के 60 बाजार क्षेत्रों की सूची तैयार की गई है। 135 अधिकारियों को निगरानी का जिम्मा दिया गया है। सफाई सुपरवाइजरों, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ ही उप अभियंताओं और सहायक अभियंताओं की भी ड्यूटी लगाई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.