ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दोस्त को सेनिटाइजर डालकर जलाया

कानपुर: उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसे जानने के बाद यही लगेगा कि बदला लेने के लिए लोग ये भी कर सकते है। अक्सर कुछ लोग बातों को दिल में लेकर उस शख्स से बदला लेने के लिए तैयारी करते है जिनसे आपस में कोई बात हो जाती है। ऐसा ही मामला कानपुर से सामने आया है। जहां पर एक किशोर ने बदला लेने के लिए अपने ही नाबालिग दोस्त पर सेनिटाइजर डालकर जला दिया। जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
दरअसल जिले में रेलबाजार में चोरी के आरोप में जेल गए मामा का बदला लेने के लिए किशोर ने अपने ही नाबालिग दोस्त पर सेनिटाइजर डालकर उसे जिंदा जला दिया है। सेनिटाइजर डालकर जलाने के बाद नाबालिग की चीख पुकार सुन कर लोग उसकी मदद के लिए पहुंचे। लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी किशोर वहां से भाग निकला ताकी उसे लोग पकड़ ने पाए। नाबालिग को उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों का कहना है कि अभी हालत गंभीर है। नाबालिगआग से झुलसने के बाद उर्सला हॉस्पिटल में भर्ती है।
रेलबाजार इलाके के हैरिसगंज निवासी फिरोज आलम इलेक्ट्रिशियन हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उनके भाई नफीस के घर पर चोरी हुई थी। चोरी के आरोप में आरोपी किशोर के मामा फारुख को जेल भिजवाया था। तभी से शायद उनका परिवार रंजिश मानने लगा था। वारदात को अंजाम देने से पहले फारुख का भांजा घर से बेटे रेहान को अपने साथ बाहर खेलने के बाहने से ले गया था। उसने तभी ऐसी हरकत की है।
नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि हैरिसगंज रेलवे कॉलोनी के पास आरोपी ने रेहान पर सेनिटाइजर डाल कर आग लगा दी। जिले के रेलबाजार इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चे ने खेल के दौरान आग लगा दी थी। उसी में एक बच्चा जल गया है। पीड़ित नाबालिग के परिजनों की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सच का पता लगाकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.