ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के अंतर्गत सतर्कता व अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी के द्वारा 70 पीड़ितों के बीच लगभग 62 लाख 5 सौ रुपये अत्याचार अनुदान की स्वीकृति प्रदान की गई

मोतिहारी: जिलाधिकारी , शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन सभागार , मोतिहारी में जिला कल्याण शाखा , मोतिहारी के तत्वधान में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण ) अधिनियम ,1989 अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
सर्वप्रथम गत बैठक की कार्यवाही के अनुपालन की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी के द्वारा 70 पीड़ितों के बीच लगभग 62 लाख 5 सौ रुपए अत्याचार अनुदान भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि महादलित बस्ती में एक सौ सामुदायिक भवन निर्माण हेतु सदस्यगण शीघ्र ही प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करेंगे।
पुलिस उपाधीक्षक को उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति थानों में फर्जी आवेदन पर विशेष चौकसी बरतें।
सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट शीघ्र मुहैया कराएं।
विशेष लोक अभियोजक को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कन्वीक्शन कार्य में तेजी लाएं।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक , जिला कल्याण पदाधिकारी ,जिला शिक्षा पदाधिकारी ,सिविल सर्जन , विशेष लोक अभियोजक , सांसद प्रतिनिधि, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति सदस्य, राम जन्म पासवान , धर्मनाथ पासवान, तपेश्वर बैठा, कुसुम देवी आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.