ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किसानों को हर महीने 3 हजार रुपये पेंशन, पीएम किसान के खाताधारक ऐसे उठा सकते हैं लाभ

अगर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान का खाता है तो बिना किसी कागजी कार्रवाई के सीधे किसानों के लिए पेंशन स्कीम पीएम किसान मानधन में वे रजिस्टर्ड हो जाएंगे. इस योजना में 60 साल के बाद प्रत्येक महीने 3 हजार रुपये यानी 36 हजार रुपये सालाना पेंशन दी जाती है.

नई दिल्ली. केंद्र सरकार किसानों की सहायता के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है. इसके तहत हर साल आर्थिक मदद देने के अलावा किसानों के लिए पेंशन योजना भी चलाई जा रही है. पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Sammna Nidhi) के तहत छोटे और सीमांत किसानों को सरकार हर साल 6,000 रुपये सीधे उनके खाते में ट्रांसफर करती है जबकि पीएम किसान मानधन योजना के जरिए उन्हें 60 साल के बाद पेंशन दिया जाता है.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का एक और बड़ा लाभ किसान उठा सकते हैं. इस योजना में रजिस्टर्ड किसान बिना किसी कागजी कार्रवाई के सीधे पीएम किसान मानधन (Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana) में रजिस्टर्ड हो जाएंगे और 60 साल की उम्र के बाद उन्हें हर महीने पेंशन मिलने लगेगा.

पीएम किसान मानधन योजनापीएम किसान मानधन योजना छोटे किसानों को पेंशन देने की योजना है. इस योजना में 60 साल के बाद प्रत्येक महीने 3 हजार रुपये यानी 36 हजार रुपये सालाना पेंशन दी जाती है. 18 से 40 साल तक की उम्र का कोई भी किसान इसमें रजिस्ट्रेशन करवा सकता है. उन्हें इस योजना में मासिक आंशदान भी करना होता है. मासिक अंशदान उम्र के हिसाब से 55 रुपये से 200 रुपये तक हो सकता है.

किसान सम्मान के खाताधारक ऐसे उठा सकते हैं लाभपीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों को इस पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए फिर से दस्तावेज जमा कराने की जरूरत नहीं है. पीएम किसान सम्मान के रजिस्ट्रेशन के समय ही उनसे सारे जरूरी दस्तावेज ले लिए जाते हैं. इस पेंशन स्कीम के लिए अंशदान भी किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली राशि से कट जाएगी. इसका मतलब यह हुआ कि अगर किसान सम्मान खाता है तो अलग से अंशदान करने की किसानों को जरूरत नहीं पड़ती है.

इस बारे में और ज्यादा जानकारी पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट (http://www.pmkisan.gov.in) से हासिल कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.