ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित बांगरमऊ क्षेत्र में एक डबल डेकर बस चालक की झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दो की मौत हो गई। जबकि, करीब 25 यात्री घायल हो गए। जिनमें से सात को गंभीर हालत में जिला अस्पताल समेत अन्य स्थानों पर रेफर किया गया। बस में कुल 100 लोग सवार थे। बस में सवार सभी यात्री जयपुर से बिहार जा रहे थे।एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ क्षेत्र में आने वाले गांव सिरधरपुर के पास मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार बस चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। जिसे देखो वह इधर-उधर भागने लगा। बच्चों, महिलाओं, युवा व बुजुर्ग समेत 100 लोगों से भरी बस में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे यूपीडा व पुलिस कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।यात्रियों को बस से निकाला गया। जिनमें 40 वर्षीय राकेश ठाकुर पुत्र दीनानाथ निवासी तितरा बाजार थाना मेहरवां जिला सिवान बिहार व एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.