BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा अटल कैंसर केयर केंद्र का करेंगे उद्घाटन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अंबाला पहुंच गए हैं। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज भी मौजूद हैं। जेपी नड्डा थोड़ी देर में नागरिक अस्पताल में 73 करोड़ रुपए की लागत से बने अटल कैंसर केयर केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले BJP और पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी की गईं। अंबाला कैंट क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने के लिए 1500 से अधिक पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया गया है। खुफिया विभाग पल-पल की अपडेट ले रहा है।सुरक्षा के लिहाज से नगर परिषद अंबाला कैंट की ओर से सभी दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। दुकान खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी नगर परिषद की ओर से दी गई है, जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी विभाग को अस्थाई तौर पर अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में शिफ्ट कर दिया है। आज अस्पताल में मात्र इमरजेंसी सेवाएं ही सुचारु रूप से चलेंगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.