ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देश में मिशन की तरह चलाया जाए टीकाकरण कार्यक्रम: केंद्र

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सभी राज्यों को जून से दो महीने लंबे हर घर दस्तक अभियान 2.0 की योजना बनाने की सलाह दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आह्वान किया है कि वे सभी पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने के लिए टीककरण की गति बढ़ाएं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सलाह दी कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी कीमत पर कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक बेकार न हो। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कहा गया है कि यह सक्रिय निगरानी और जिन टीकों की खराब होने की तारीख नजदीक है उनका पहले इस्तेमाल के सिद्धांत को अपनाकर सुनिश्चित किया जा सकता है। स्वास्थ्य सचिव ने हाल में कोरोना के मामलों में आई कमी को कायम रखने के लिए तत्काल मिशन की तरह कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाने की जरूरत को रेखांकित किया। बयान के मुताबिक भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दो महीने लंबे हर घर दस्तक अभियान 2.0 की योजना जिला, ब्लॉक और गांव स्तर पर विस्तृत कार्ययोजना के साथ बनाने की सलाह दी। बयान के मुताबिक जून में हर घर दस्तक 2.0 अभियान का उद्देश्य घर-घर जाकर पात्र आबादी को पहली, दूसरी और एहतियाती खुराक लगाना और संतृप्त अवस्था प्राप्त करना है। मंत्रालय ने इस दौरान वृद्धाश्रमों, स्कूलों और महाविद्यालयों (12 से 18 साल की आबादी के टीकाकरण के लिए), कारागार और ईंट भट्टों पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.