सैकडों समर्थकों के मुखिया प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
रामगढ़: मांडू प्रखंड अंतर्गत बारूघुटू पश्चिमी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी ललन कुमार ने
लगातार अपने पंचायत में अपने समर्थकों के साथ जनता के बीच जाकर जन संपर्क कर अपने चुनाव चिन्ह ब्रेड टोस्टर छाप पर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वही दूसरी ओर प्रत्याशी ललन कुमार ने जनता से रूबरू होते हुए कहा कि विगत कई वर्षों से मैं जानता का सेवा करते आ रहा हूं।
अगर आगे चल कर पंचायती राज चुनाव में जनता का हमे आशीर्वाद मिलता हैं। तो पंचायत में आवास योजना ,वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक लाभ, कृषि अनुदान आदि योजनाओं को घुसखोरी एवं बिचौलिया गिरी से मुक्त रखूंगा। चिकित्सीय सहायता, शिक्षा, सामाजिक सरोकार आदि उपलब्ध कराने की बात हो गरीब, मजदूर की समस्या हो अथवा छात्र-छात्राओं की समस्या हो मैं सदैव जनता के सामने उपस्थित रहूंगा। साथ ही साथ पंचायत का चहुंमुखी विकास हो इसके लिए
पंचायत में हर घर में घरेलू उद्योग लगाने का प्रयास करुंगा। जिससे पंचायत के लोग खुशहाल हो। कई ऐसे सरकारी योजना हैं जिसे अब तक पंचायत की जनता अंजान हैं। उन सभी योजनाओं को धरातल पे उतार कर जनता को लाभ पहुंचाने का काम करूंगा व घर-घर तक पक्की सड़क पहुंचाई जायेगी। जलजमाव की समस्या के निदान हेतु बड़े स्तर पर नाला का निर्माण किया जाएगा जिससे जलजमाव से पंचायत को मुक्ति मिलेगी उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि पंचायत के विकास हेतु आपका सहयोग आवश्यक है।