ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शादी से एक दिन पहले इस जगह विक्की कौशल और कटरीना कैफ को बताया पति-पत्नी, फिर तुरंत करना पड़ा ये सुधार

नई दिल्ली। बॉलीवुड के खूबसूरत कपल से में से एक विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस समय उनकी शादी की रस्में चल रही हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया है। इस बीच शादी से पहले ही इंटरनेट पर पति-पत्नी घोषित कर दिया था। हालांकि बात में बदलाव करना पड़ा।

जी हां, दरअसल शादी से एक दिन पहले ही विकिपीडिया ने विक्की कौशल के पेज पर कटरीना कैफ को उनकी जीवन साथी बताया। वहीं कटरीना कैफ के पेज पर विक्की कौशल को उनका जीवन साथी बताया। हालांकि कुछ समय बाद विकिपीडिया ने दोनों के प्रोफाइल से जीवन साथी वाला ऑप्शन हटा दिया, लेकिन विकिपीडिया की इस गलती की सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है।

कई सोशल मीडिया यूजर्स और इन कलाकारों के फैंस विकिपीडिया की इस गलती पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की तो इसकी रस्में राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेसेंज फोर्ट बरवाड़ा में चल रही हैं। खबरों की मानें तो यह दोनों 9 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। शादी से पहले अब विक्की कौशल और कटरीना कैफ की हल्दी और संगीत सेरेमनी से जुड़ी खबरें सामने आई हैं। इन दोनों की संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड गानों ने धमाल मचाया हुआ है।

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार विक्की कौशल और कटरीना कैफ बुधवार को संगीत और हल्दी सेरेमनी हुई है। दोपहार को इस कपल ने अपनी हल्दी सेरेमनी को एन्जॉय किया है। उनकी इस सेरेमनी में 20 से 25 मेहमान ने हिस्सा लिया। वहीं अब यानी रात को विक्की कौशल और कटरीना कैफ की संगीत सेरेमनी शुरू हो गई है। इस सेरेमनी में कई सितारों ने हिस्सा लिया है।

खास बात यह है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ संगीत सेरेमनी को बॉलीवुड गानें से और भी ज्यादा खास बनाया गया है। उनकी इस सेरेमनी में 80 से 100 मेहमानों ने हिस्सा लिया है। गौरतलब है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी के फंक्शन कल यानी 7 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं। खबरों के मुताबिक 7 तारीख को कटरीना का मेहंदी सेरेमनी हुई थी जिसे विक्की की मां ने होस्ट किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.