ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ये 3 साधारण पौधे जगा सकते हैं सोई हुई किस्मत, इनकम बढ़ाने के साथ देते हैं और भी फायदे

उज्जैन. वास्तु के अनुसार, कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो आपकी किस्मत चमका सकते हैं। देखने में ये पौधे भले ही साधारण लगे लेकिन इनका प्रभाव असाधारण होता है। ये पौधे घर के अलावा आप अपने ऑफिस में भी लगा सकते हैं।

इनके शुभ प्रभाव से आपके बिजनेस में भी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इनकी पॉजिटिविटी आपकी कई परेशानियां दूर करती हैं। आगे जानिए इन पौधों के बारे में.

क्रासुला का पौधा
वास्तु के अनुसार, ये पौधा बहुत ही शुभ होता है। आम भाषा में इसे कुबेराक्षी भी कहते हैं यानी कुबेर का पौधा। कुबेर ही धन-संपदा के स्वामी है। क्रासुला का पौधा जहां भी होता है, पॉजीटिव एनर्जी बढ़ाता है। इस पौधे को घर में रखने से धन लाभ के योग बनते हैं। क्रासुला का पौधा मेन गेट के दाहिनी दिशा में रखना चाहिए, जहाँ से सूर्य की रौशनी इस पर पड़े। क्रासुला के पौधे को आम भाषा में जेड ट्री, लकी ट्री, मनी ट्री भी कहते हैं। ये पौधा आसानी से किसी भी नर्सरी में मिल सकता है।

शमी का पौधा
वास्तु के अनुसार, शमी का पौधा भी शुभ फल देने वाला होता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे शनि का पौधा कहा जाता है, उसके अनुसार इस पौधे में पानी डालने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है। इस पत्तियां भी शनिदेव को चढ़ाई जाती हैं। वास्तु की मानें तो इस पौधे को घर में रखने से परेशानियां दूर होती हैं और धन लाभ के योग भी बनते हैं। ये पौधा किसी की भी किस्मत चमका सकता है।

मनी प्लांट
ये पौधा हर उस घर में पाया जाता है, जहां के लोगों को गार्डनिंग का शौक होता है। इसकी ऊपर जाती हुई बेल हमारे घर की बरकत भी बढ़ाती है। इसे मां लक्ष्मी का पौधा भी कहा जाता है। इसे आप घर या ऑफिस में कहीं भी लगा सकते हैं। इससे धन लाभ तो होता ही है साथ में आपका सोया हुआ भाग्य भी जाग सकता है। इसकी पॉजिटिव एनर्जी हर तरह की परेशानी को घर से बाहर ही रखती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.