ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

LPG सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती, इन लोगों को मिलेगा फायदा

LPG cylinder prices: गैस सिलेंडर के दामों की बात की जाए तो इसमें आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. प्रति सिलेंडर 200 रुपये कम हुए हैं. इसे लेकर जानकारी दी गई है कि ये 200 रुपये सरकार ने सब्सिडी के तौर पर देने का फैसला लिया है. लेकिन सरकार के इस फैसले का फायदा उज्ज्वला योजना के लाभार्थी ही उठा पाएंगे.

LPG cylinder, petrol and diesel prices: लगातार बढ़ते दामों के बाद अब अचानक सरकार ने लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Price), पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol and Diesel prices) में भारी कटौती की गई है. गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी, डीजल 7 रुपये और पेट्रोल 9.50 रुपये की कटौती की गई है.

वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात का ऐलान किया है कि शनिवार रात से पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर के नए दाम लागू हो जाएंगे. बीते लंबे समय से लोगों को सरकार से ईंधन (पेट्रोल, डीजल, गैस) की महंगाई को लेकर शिकायत थी. लेकिन अब सरकार ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए ये फैसला लिया है.

एक्साइज ड्यूटी में कमी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जयपुर में कहा था कि आम आदमी की भलाई के बारे में सोचना है. जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये फैसला लिया है. उन्होंने नवंबर के बाद दूसरी बार एक्साइज ड्यूटी कम करके बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने का काम किया है. जाहिर है कि इस फैसले से लोगों के लिए बड़ी राहत मिल गई है.

सरकार दे रही 200 की सब्सिडी

गैस सिलेंडर के दामों की बात की जाए तो इसमें आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. प्रति सिलेंडर 200 रुपये कम हुए हैं. इसे लेकर जानकारी दी गई है कि ये 200 रुपये सरकार ने सब्सिडी के तौर पर देने का फैसला लिया है. लेकिन सरकार के इस फैसले का फायदा उज्ज्वला योजना के लाभार्थी ही उठा पाएंगे. साथ ही 200 रुपये की सब्सिडी साल में सिर्फ 12 सिलेंडर के लिए मिलेगी.

क्या बोलीं केंद्रीय वित्त मंत्री

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी कर रहे हैं. इससे पेट्रोल की कीमत में 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 7 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी.’ इसके आगे उन्होंने कहा, ‘इस साल, हम 9 करोड़ से अधिक लोगों के लिए (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी) प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) 200 रुपये की सब्सिडी देंगे.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.