ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण के मुख्य अभियंता एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ रहुई प्रखंड में विभिन्न तटबन्ध/बांध का किया निरीक्षण

बाढ़ पूर्व कटाव निरोधी कार्यों को लेकर अभियंताओं को दिया आवश्यक दिशा निदेश
—————————————
बिहार शरीफ
—————————————
जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर राहुल प्रखंड में विभिन्न स्थानों पर तटबंध एवं बांध का निरीक्षण किया।
इस क्रम में उनके द्वारा दुलचंदपुर के पास पंचाने नदी पर तटबंध मरम्मती/ सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। बाढ़ नियंत्रण के अभियंता को दोनों तटबंध के तरफ सैंडबैग एवं कटाव निरोधी कार्य से संबंधित अन्य आवश्यक सामग्रियों का भंडारण सुनिश्चित रखने को कहा गया।
जिलाधिकारी द्वारा सोसन्दी के पास जमींदारी बांध के क्षतिग्रस्त सुईस गेट के स्थल का भी निरीक्षण किया गया। अभियंताओं द्वारा बताया गया कि फिलहाल आने वाले बरसात से पूर्व कम समय रहने के कारण इसका पुनर्निर्माण संभव नहीं हो सकेगा। तत्काल इससे बंद कराया जाएगा जिसे आवश्यकता पड़ने पर खोला भी जा सकेगा। जिलाधिकारी ने इस बरसात के बाद इस स्थल पर नए सुईस गेट का निर्माण सुनिश्चित कराने का निर्देश बाढ़ नियंत्रण के अभियंता को दिया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की तथा उनके पूर्व के बाढ़ से सम्बंधित अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कुछ कार्य स्थाई रूप से बरसात से पहले संभव नहीं हो सकेगा, जिसे बरसात के बाद नि:संदेह कराया जाएगा। वर्तमान में कटाव निरोधी कार्यों के लिए बाढ़ नियंत्रण के अभियंतागण को सभी पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के क्रम में बाढ़ नियंत्रण/जल संसाधन के मुख्य अभियंता श्री सफदर आलम, अधीक्षण अभियंता श्री भोला शरण, कार्यपालक अभियंता सतीश प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, जिला आपदा शाखा प्रभारी, स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.