ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंत्री प्रद्युमन ने सुबह सुबह लोगों के घर जाकर उनका हाल जाना

ग्वालियर. ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं. मंत्री प्रद्युमन ने सुबह चार बजे अपने इलाके में जाकर घर घर कुंडी खड़काई. लोगों ने दरवाजे खोले तो मंत्री ने पूछा कि नलों में पानी आ रहा है या नहीं. सीवर की नियमित सफाई होती है या नहीं. नींद से जागे लोग अपने विधायक मंत्री प्रधुम्न को देखकर खुश हुए. साथ ही बेहतर पानी मिलने की बात बताई. हालांकि जिन लोगों ने इसको लेकर असंतुष्टि जताई और इसकी शिकायत की तो मंत्री तोमर ने रात में तत्काल अधिकारियों को मौके पर बुलाया. साथ ही समस्या का निराकरण खड़े-खड़े करने के निर्देश दिए. अपने इलाके में आठ किलोमीटर पैदल चलकर मंत्री ने व्यस्थाओं का जायजा लिया और लोगों का हाल जाना.उर्जामंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. कई बार वह अलग-अलग अंदाज में जनता के बीच पेश हो चुके हैं. ऊर्जामंत्री भोपाल से चलकर शनिवार सुबह पौने चार बजे ग्वालियर पहुंचे थे. ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद मंत्री प्रधुम्न अपने बंगले जाने के बजाए जनता का हाल जानने निकल पड़े. ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने बहोड़ापुर पहुंचे और वहां से पैदल निकल पड़े. मंत्री ने सुबह 4 बजे पेयजल व्यवस्था, सीवर, सफाई का जायजा लिया. मंत्री ने घरों का दरवाजा खटखटाकर लोगों से पेयजल का हाल जाना. लोगों ने पानी की व्यवस्था को बेहतर बताया.मंत्री प्रधुम्न सिंह पैदल चलकर रामा जी का पुरा, टिल्लू बाबा की पहाड़ी, माता बाली खो, कड़े बाबा, गिर्राज मंदिर, काली माता का मंदिर, रामा जी की पुलिया पहुंचे. मंत्री ने करीब आठ किलोमीटर पैदल चलकर जनता का हाल जाना. इस दौरान सड़कों, गलियों में सीवर और सफाई बदहाल मिली. लोगों ने मंत्री से शिकायतें की. मंत्री ने गलियों में देखा तो वहां गंदगी मिलने पर मंत्री ने अफसरों को बुला कर फटकार लगाई.जिस पर अफसरों ने निगम अमले को बुलाया और फौरन सफाई करवाई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.