ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हाेटल साया इन में रात साढ़े ग्यारह बजे भीषण आग लग गई

ग्वालियर। Gwalior में शनिवार की रात 11:30 बजे अचानक आग लग गई। होटल में इंगेजमेंट सेरेमनी चल रही थी। मेहमानों की भीड़ बहुत ज्यादा थी। लोगों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। होटल में फंसे हुए यात्रियों को निकालने और आग को बुझाने की कोशिश की जा रही थी।  आग लगने के करीब 40 मिनट बाद दमकल अमला पहुंचा, तब तक आग पूरे बेसमेंट में फैल चुकी थी। सिटी सेंटर में हाेटल साया इन में शनिवार रात काे दिल्ली के एक परिवार का सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम ग्राउंड फ्लाेर पर था। ऐसे में अच्छी खासी भीड़ थी। इसी दाैरान रात साढ़े ग्यारह बजे अचानक बेसमेंट में आग लग गई। जहां पर आग लगी वहां पर फोम के गद्दे रखे हुए थे। थाेड़ी ही देर में गद्दाें ने आग पकड़ ली और तेजी से हाेटल में धुआं भरना शुरू हाे गया। लाेगाें ने जब बेसमेंट से धुआं उठते देखा भगदड़ मच गई। लोग होटल से बाहर भागने लगे। अपने कमरों में आराम कर रहे यात्री फंस गए। कुछ यात्रियों को निकाल लिया गया।हाेटल में आग करीब रात साढ़े ग्यारह बजे लगना बताया जा रहा है। जबकि पहला दमकल वाहन रात 12.10 बजे पहुंचा। इसके कुछ देर बाद ही दूसरी गाड़ी भी पहुंच गई। फिर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। बताया गया है कि हाेटल में अधिकांश कमराें काे खाली करा लिया गया था, लेकिन कमरा नंबर 402 में दाे युवक फंस गए थे। वह जब लिफ्ट से नीचे पहुंचे ताे पहली मंजिल पर धुआं भरा हुआ था। ऐसे में जान बचाने के लिए दाेनाें युवक खिड़की से पहली मंजिल से नीचे कूद गए। जिससे दाेनाें के पैर में काफी चाेट आई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.