ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुजफ्फरपुर में प्रिंटिंग प्रेस कर्मी की गोली मारकर हत्‍या 

मुजफ्फरपुर जिले  में गोली मारकर प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले संजीत सिंह (45) की हत्या कर दी गयी। आरोपी ने उन्हें दो गोली मारी। एक गोली छाती और दूसरी कनपटी के पास लगी। मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना को अंजाम देकर आरोपी और उसका एक साथी फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन भागकर मौके पर पहुंचे।
आरोपी को भागता हुआ देखकर मृतक के भतीजे करन ने पीछा भी किया। लेकिन, दोनों बाइक से भाग निकले। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त था। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। मौके से दो खोखा बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में परिजन ने पड़ोसी अभय प्रताप सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान नहीं कर सके हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.