ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आधारभूत ज्ञान दें विद्यार्थियों को

भोपाल : प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले 14 खेल का आधारभूत ज्ञान विद्यार्थियों को दें। शालाओं में उपलब्ध संसाधन और मैदान का अधिकतम उपयोग कर विद्यार्थियों में खेल के प्रति रूचि पैदा करें। प्रमुख सचिव श्रीमती शमी सरस्वती विद्या मंदिर शारदा विहार आवासीय विद्यालय में भोपाल संभाग के खेल प्रभारी शिक्षकों के 5 दिवसीय प्रशिक्षण का जायजा ले रही थी। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आपके द्वारा दिया गया प्रारंभिक ज्ञान ही विद्यार्थियों के अंदर भावी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने का बीज बोएगा।

राज्य में सभी संभागीय मुख्यालयों पर प्रशिक्षण चल रहे हैं। इसमें शालाओं के प्रभारी शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले 14 खेल का आधारभूत ज्ञान दिया जा रहा है। प्रमुख सचिव श्रीमती शमी ने सभी विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से फीडबेक भी लिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षु शिक्षक योजना बनाए कि आने वाले सत्र में किस प्रकार विद्यार्थियों को खेलों में प्रशिक्षित करेंगे। श्रीमती रश्मि शमी ने सभी शिक्षकों को खेलों से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभ से अवगत कराते हुए खेल पीरियड का समुचित उपयोग करने के निर्देश दिये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.