एनसीपी जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह को मिली बम से घर उड़ाने की धमकी
सासाराम। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के रोहतास जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह को जान से मारने और पूरे परिवार समेत बम से घर को उड़ाने की धमकी मिली है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है। प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन में लिखा है कि 19 मई कि सुबह छह बजे मोबाइल नंबर 9572820000 पर और मोबाइल नंबर 8597621898 से कॉल आया। उस समय मैं प्रकाश पैट्रोल पंप न्यू एरिया में थे। लिखा है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने गाली देते हुए जान से मारने तथा घर को परिवार समेत बम से उड़ाने की धमकी दी है। पुनः उसने दूसरी बार 6:04 पर कॉल आया। इसके तीसरी बार भी 6:06 पर उसी नंबर से कॉल आया और उक्त धमकी मिली। उन्होंने लिखा है कि इसके पूर्व भी जान से मारने की धमकी मिली थी लेकिन उस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने, नगर थाना सासाराम में आवेदन देने के बाद भी कोई अपराधी गिरफ्तार नहीं हुआ था,पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस प्रशासन के लोगों पर भी शक होने की बात एनसीपी जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने की है, बताया कि अवैध शराब बिक्री, सासाराम नगर निगम और सरकारी अस्पताल मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ, खाद कलाबजारी, नल जल योजना में लूट, अपराधियों के खिलाफ समेत कई विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता रहा हूं इसी वजह से अपराधिक तत्व मेरे विरुद्ध साजिश रच रहे है। बताया कि इसमें कुछ स्थानीय लोगों का भी हाथ हो सकता है।