ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इसलामपुर के खुदागंज में हुई एटीएम चोरी।

इसलामपुर प्रखंड मे इन दिनों अपराधियों अन कंट्रोल हो चुके हैं। कुछ दिन पूर्व अपराधियों के द्वारा एक स्कूल संचालक से रंगदारी मांगने के अलावे लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। लेकिन पुलिस इसे रोकने मे नाकाम साबित हो रही है। इसलामपुर प्रखंड मे अपराधियों का इतना मनोबल बढ़ा हुआ की इसका अंदाजा आप नहीं लगा सकते हैं। अपराधियों ने शनिवार की रात्रि मे खुदागंज बाजार मे एक एटीएम को ही उखाड़ कर एटीएम को तोड़फोड़ कर उसमें से कैश निकालने के बाद टुटे हुए एटीएम को सड़क किनारे फेंक दिया। बीच बाजार मे घटित हुई इस घटना से स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती पर सवाल खड़ा किया है। लोगों का कहना की खुदागंज बाजार मे इंडिया फर्स्ट के एटीएम को अपराधियों ने निशाना बनाया है। एटीएम मशीन को तोड़फोड़ करने में अपराधियों को करीब दो से तीन घंटे लगे होंगे इसके बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। अपराधियों ने बड़े आराम से उक्त घटना को अंजाम देकर निकल गये। खुदागंज थाना अध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया की अगल बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे का विडियो फुटेज देखकर अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया की एटीएम मे कोई गार्ड नहीं था। एटीएम कितना कैश रूपया था। इसके लिए केयरटेकर को बुलाया गया है। पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि एटीएम में कैश था कि नहीं साथ ही अपराधियों ने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा एवं अन्य मशीनों को अपने साथ ले गये है। लोगों का कहना है की इस एटीएम से ग्राहकों को हमेशा मदद मिलती थी। पुलिस जल्द ही क्राइम कंट्रोल करने का दावा करती है। लेकिन दावा खोखला साबित होती है। घटना की खबर सुनते ही हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए इस घटना मे अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.