ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पशु क्रूरता: प्रोफेसर के पालतू कुत्ते को आवारा कुत्ते ने काटा, कॉलेज के गार्ड ने स्ट्रीट डॉग को मार दी गोली, जानिए फिर क्या हुआ

ग्वालियर। शहर में पशु क्रूरता से जुड़ा हुआ एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक गार्ड ने गुस्से में एक स्ट्रीट डॉग को गोली मार दी। गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गयी। फिर उसकी लाश को सुनसान इलाके में जमीन में गाड़ दिया। जब इस बात की जानकारी एनिमल लवर्स को लगी तो उन्होंने उसकी शिकायत थाने में की साथ ही उस स्वान के हत्यारे पर सख्त कार्रवाई और ऐसी क्रूरता को रोकने के लिए शहर के फूलबाग चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन भी किया गया।

बता दें कि पूरा मामला 20 मई की देर रात का है जहां एक निजी कॉलेज के गार्ड ने एक स्ट्रीट डॉग को सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने कॉलेज के किसी प्रोफेसर के डॉग को काट लिया था। जिसको लेकर प्रोफेसर के आदेश पर उस स्ट्रीट डॉग को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। जब इस मामले की जानकारी एनिमल लवर्स को लगी तो वह आज मौके पर पहुंचे और काफी देर की खोजबीन के बाद स्ट्रीट डॉग की बॉडी को बरामद किया। तत्काल इसकी सूचना बिजौली थाना पुलिस को दी गई और इसकी शिकायत भी दर्ज कराई।

इसी कड़ी में फूलबाग चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर पशु क्रूरता को रोकने के लिए प्रदर्शन किया। एनिमल लवर्स गौरव आहूजा का कहना है कि शहर भर में पशु क्रूरता के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं लेकिन इस मामले में तो सारी हदें पार कर दी गई। उन्होंने मांग की है कि दोषी गार्ड जो कि फरार है, साथ ही प्रोफेसर के खिलाफ सख्त से सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाए और उन्हें सजा दी जाए। पशु क्रूरता को रोकने के लिए एक सख्त मैसेज समाज में जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.