ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टॉम क्रूज की ‘मिशन इंपॉसिबल-7’ का ट्रेलर रिलीज से पहले हुआ लीक

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की अपकमिंग फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल: डेड रिकोनिंग पार्ट वन’ का ट्रेलर लीक हो गया है। कई सोशल मीडिया हैंड्स के जरिए फिल्म का ट्रेलर शेयर किया गया। हालांकि, बाद में कॉपीराइट रूल के वॉयलेशन के चलते सभी जगहों से ट्रेलर को हटा दिया गया। ट्रेलर हटाने से पहले कई लोगों ने डाउनलोड कर लिया और अलग-अलग प्लेटफॉर्मस पर शेयर भी कर दिया।

फिल्म के ट्रेलर की स्क्रीनिंग पिछले महीने सिनेमाकोन में की गई थी। लेकिन, अब तक इसे पब्लिक के लिए रिलीज नहीं किया गया है। शनिवार को एक के बाद एक कई सोशल मीडिया हैंडल्स ने इसका ट्रेलर शेयर करना शुरू कर दिया और 2 मिनट का ये ट्रेलर वायरल होने लगा। हालांकि, ट्रेलर कैसे लीक हुआ इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। वहीं टॉम क्रूज की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ‘मिशन इंपॉसिबल: डेड रिकोनिंग पार्ट वन’ इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी का 7वां पार्ट है। इस सुपरहिट मूवी सीरीज में टॉम क्रूज ने ईथन हंट का किरदार निभाया है। जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर से भरी इस फिल्म की भारत में भी काफी फैन फॉलोइंग है। फिल्म को अगले साल 14 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.