पिंक जंपसूट में प्रियंका चोपड़ा का क्यूट अवतार
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बेहद बिजी लाइफ जीते हैं लेकिन बावजूद इसके ये कपल एक दूसरे के लिए वक्त जरूर निकालता है। हाल ही में जब निक जोनस एक सॉफ्टबॉल गेम खेलने पहुंचे तो प्रियंका चोपड़ा भी उन्हें चीयर करने उनके साथ पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कलर का जंपसूट पहना था जो व्हाइट एक्सेसरीज के साथ उन पर बहुत खूबसूरत लग रहा था।फैन पेजों पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में निक जोनस को व्हाइट यूनिफॉर्म में रेड जैकेट और कैप के साथ देखा जा सकता है। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा निक के साथ पिंक कलर के जंप सूट में वॉक करती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाथों में सफेद रंग का हैंडबैग थाम रखा है और उनके शूज और सनग्लासेज व्हाइट कलर के हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.