चुनाव की तैयारीः आरक्षित वार्डों के सूचना का प्रकाशन आज, निकाय चुनाव को लेकर BJP की बैठक, हबीबगंज अंडरब्रिज का एक रास्ता आज से 12 दिनों के लिए बंद
भोपाल। एमपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में एसटी, एससी, ओबीसी, महिला के लिए आरक्षित वार्ड के विवरण की सूचना का प्रकाशन आज जारी होगा। साथ ही सरपंच की संख्या के विवरण के भी सूचना प्रकाशित होगी
जानकारी के अनुसार 25 मई को आरक्षण की कार्यवाही होगी। 26 मई को कलेक्टर अधिसूचना जारी करने के साथ जानकारी पंचायतराज संचालनालय को भेजेंगे।
इधर नगरीय निकाय चुनाव तैयारियां भी राजनीतिक पार्टियों ने तेज कर दी है। इसी कड़ी में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी की आज बड़ी बैठक होगी। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव बैठक लेंगे। सीएम शिवराज भी बैठक में वर्चुअली जुड़ सकते हैं। चुनाव संचालन समिति और कोर ग्रुप के सदस्य बैठक में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे बैठक शुरू होगी। बैठक में जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हो सकती है।
राजधानी भोपाल में आज से 12 दिनों तक हबीबगंज अंडर ब्रिज का एक रास्ता बंद रहेगा। इससे लगभग तीन लाख लोग प्रभावित होंगे। अंडर ब्रिज बंद होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ेगी। आज से 4 जून तक एक रास्ता बंद रहेगा। ट्रैफिक का लोड भी बढ़ेगा। मार्ग पर मेस्टिक असफाल्ट द्वारा वीयरिंग कोट का काम के चलते बंद रहेगा। आज से 28 मई तक इटारसी की ओर वाला रास्त बन्द कर दिया जाएगा। 29 मई से 4 जून तक रानी कमलापति स्टेशन की ओर वाला रास्ता बंद रखा जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.