ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्री-मानसून गतिविधियों के इंतजार में भोपाली

भोपाल । राजधानी के लोग गर्मी से परेशान हैं, लेकिन गर्मी है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। जाना तापमान चींटी की चाल से कम जरूर हो रहा है, लेकिन यह बदलाव सिर्फ आंकड़ों में दिखता है। असल में तो गर्मी ने सभी का हालत खराब कर रखी है। रविवार को भी तेज हवाओं ने लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी थी, लेकिन भोपाल के आसपास के जिलों में पानी गिरा और भोपाल में उमस बढ़ गई। पंखों, कूलरों ने जवाब दे दिया। सारी रात लोग उमस से परेशान होते नजर आए। मौसम विज्ञानियों की मानें तो राजधानी में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने में अभी एक-दो दिन और लगेंगे। हां, तापमान में गिरावट आती रहेगी और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि प्रदेश में शनिवार और रविवार को उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कई जगहों पर बूंदा-बांदी हुई। अनुमान है कि सोमवार को इसका दायरा बढ़ेगा प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और बूंदा-बांदी होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.