ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हफ्ते के पहले कारोबारी द‍िन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्‍स 200 अंक चढ़ा

ग्लोबल मार्केट के मिलेजुले कारोबारी संकेत के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी द‍िन घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी गई. शुक्रवार को र‍िकॉर्ड हाइक के साथ बंद हुए घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को मामूली तेजी आई.

Stock Market Updates: ग्लोबल मार्केट के मिलेजुले कारोबारी संकेत के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी द‍िन घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी गई. शुक्रवार को र‍िकॉर्ड हाइक के साथ बंद हुए घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को मामूली तेजी आई. 30 अंक वाला सेंसेक्‍स बढ़कर 54,459.95 पर खुला, वहीं न‍िफ्टी 16,290.95 पर ओपन हुआ. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्‍स के 30 में से 25 शेयर में तेजी देखी गई. आज के ट्रेडिंग सेशन में ऑटो स्‍टॉक में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है.

न‍िफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

अमेर‍िकी बाजार के 52 हफ्ते के न‍िचले स्‍तर से संभलने, पेट्रोल-डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती और स्‍टील-सीमेंट सस्‍ता होने की उम्‍मीद से जानकारों को आज बाजार में तेजी की उम्‍मीद है. न‍िफ्टी के टॉप गेनर्स में Maruti, Hero Motocorp, NTPC, मह‍िंद्रा एंड मह‍िंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयर हैं. वहीं टॉप लूजर की ल‍िस्‍ट में टाटा स्‍टील, जेएसडब्‍ल्‍यू स्‍टील, ह‍िंडाल्‍को, आईटीसी और कोल इंड‍िया हैं.

अमेरिकी बाजार में मिली जुली क्लोजिंग

उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार के अंत में अमेरिकी बाजार में मिली जुली क्लोजिंग हुई है. डाओ जोंस 900 प्‍वाइंट की रेंज में ट्रेड करने के बाद सपाट रहा. वहीं डाओ 625 अंक सुधरकर बंद हुआ है. नैस्डेक इंट्राडे में 4 प्रत‍िशत फिसला लेक‍िन अंत में 0.30 फीसदी ग‍िरकर बंद हुआ.

शुक्रवार को र‍िकॉर्ड तेजी

इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार र‍िकॉर्ड तेजी के साथ बंद हुआ था. भारी ल‍िवाली के कारण शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में 30 अंक वाला सेंसेक्‍स 1534.16 अंक की बढ़त के साथ 54,326.39 पर और 50 अंक वाला न‍िफ्टी 456.75 अंक की तेजी के साथ 16,266.15 पर बंद हुआ था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.