ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमवामन वाटर एडवेंचर्स स्पोट्स के क्रम में पैरासेलिंग का सफल परीक्षण संपन्न

बिहार का पहला वाटर स्पोर्ट्स, पर्यटक लेंगे पैरासेलिंग का आनंद

बेतिया/ पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत अमवामन को आकर्षक पर्यटन स्थल के रुप में विकसित कर, वहाँ वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स प्रारंभ करने की दिशा में ज़िला प्रशासन सक्रिय हैं। विगत दिनों मोटर बोट, क्याक, टॉय राईड, जेट्स स्कूटर, वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का सफल परीक्षण किया जा चुका है। विगत दिनों पैरासेलिंग भी अमवामन पहुँचा, जिसका सफल परीक्षण रविवार को किया गया।
अमवामन आने वाले पर्यटक अब पैरासेलिंग का आनंद भी ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त पैडल बोट, बनाना राइड, जेट स्की, जॉर्बिंग रोलर, कनू, ट्री हाउस, फ्लोटिंग प्रोमिन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। वहां जाने वाले पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का विकास कार्य तीव्र गति से प्रारंभ हैं। सभी विकासात्मक कार्य अंतिम चरण में है। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने पैरासेलिंग के सफल परीक्षण पर प्रसन्नता व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अमवामन स्थित वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स में पैरासेलिंग की सुविधा पर्यटकों के लिए अत्यधिक आकर्षक होगी। वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स में पर्यटकों की सुविधाओं के दृष्टिगत सारी व्यवस्था जिला प्रशासन कर रहा है। महिला-पुरुष के लिए अलग चेंजिंग रुम, शौचालय, पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिला पदाधिकारी ने पर्यटन से जुड़े पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों की प्रशंसा कर, उनका उत्साहवर्धन किया। उपर्युक्त जानकारी जिला सूचना व जन संपर्क कार्यालय पश्चिम चम्पारण ने मीडियाकर्मियों को उपलब्ध कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.