ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरे निशान में खुलने के बाद सीमित दायरे में ट्रेड कर रहे भारतीय शेयर बाजार

सेंसेक्स 109 अंक की उछाल के साथ 54,397 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी 35 अंक यानी 0.15 फीसदी की तेजी के बाद 16,248 पर ट्रेड कर रहा है.

Stock Market Opening: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला है.   मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 19 अंक तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11 अंकों की तेजी के साथ खुला है.

कैसे रही बाजार की शुरुआतआज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत शानदार मामूली तेजी के साथ हुई है. फिलहाल सेंसेक्स 109 अंक की उछाल के साथ 54,397 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी 35 अंक यानी 0.15 फीसदी की तेजी के बाद 16,248 पर ट्रेड कर रहा है. बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स निफ्टी में और तेजी देखी गई. लेकिन फिर बाजार लाल निशान में आ गया. अब बाजार सीमित दायरे में कभी हरे तो कभी लाल निशान में ट्रेड कर रहा है.

सेंसेक्स निफ्टी की कैसी है चालसेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं तो 10 लाल निशान में कारोबार कर रहे. आज निफ्टी के 50 में से 32 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं तो 18 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. बाजार में बैंकिंग, ऑटो, मेटल्स, एनर्जी स्टॉक्स में तेजी है तो आईटी, फार्मा सेक्टर और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.

आज के चढ़ने वाले शेयरआज के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में महिंद्रा 1.73 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.20 फीसदी, टाटा स्टील 1.02 फीसदी, एसबीआई 0.97 फीसदी, पावर ग्रिड 0.91 फीसदी, एचडीएफसी 0.90 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.87 फीसदी, रिलायंस 0.82 फीसदी और सन फार्मा 0.76 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है.

गिरने वाले शेयरहिंदुस्तान यूनीलीवर 2.55 फीसदी, भारती एयरटेल 0.53 फीसदी, आईटीसी 0.47 फीसदी, टीसीएस 0.39 फीसदी, इंफोसिस 0.34 फीसदी, टाइटन 0.26 फीसदी टेक महिंद्रा 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.