ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चोरी का मामला: गांव में पुलिस ने दबिश दी तो भाग निकले चोर, जेवरातों से भरा बैग किया जब्त

दतिया. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जेवरातों से भरा बैग चोरी करने वाले आरोपियों के गांव से पुलिस ने जेवरातों को बरामद कर लिया है. वहीं आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले. पुलिस की टीम अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है.

12 मई को भगवती मैरिज गार्डन से अज्ञात चोरों ने जेवरातों से भरा बैग चोरी कर लिया था, लेकिन बैग ले जाते वक्त चोर मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए. सिविल लाइन थाना प्रभारी धवल सिंह ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की और चोरों द्वारा उपयोग में लाई गई कार का पता लगा लिया.

गांव में पुलिस को देख भाग निकले चोरकार तथा मुखबिरों की मदद से मालूम पता चला कि चोर राजगढ़ जिले के कड़िया सांसी ग्राम के हैं. पुलिस ने राजगढ़ जिले के कड़ियां सांसी ग्राम में दबिश दी तो आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकले, लेकिन जेवरात छोड़ गए. पुलिस ने चोरी के 20 लाख के जेवरात मौके से बरामद किया. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.