ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुकानदार को पिस्टल दिखाकर मांग रहा था मुफ्त में सिगरेट, लोगों ने जमकर कूटा

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक दुकानदार को पिस्तौल दिखाकर मुफ्त में सिगरेट और गुटखा मांगा, लेकिन दुकानदार ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों से उलझ गया। तबतक आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। एक बदमाश लोडेड पिस्तौल के साथ लोगों के हत्थे चढ़ गया। लेकिन उसके अन्य साथी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की, उसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना कसबा चौक की है और पकड़ा गया बदमाश कसबा पतौरा का रहने वाला अवनीश सिंह बताया जा रहा है। जिसे पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कसबा चौक पर चार युवक आए। युवकों ने दुकानदार से सिगरेट और गुटखा लिया। दुकानदार ने जब पैसा मांगा, तो एक अपराधी ने अपने पास रखे पिस्तौल को निकाला और दूकानदार पर तान दिया। जबकि उसके साथी दुकानदार को गाली देने लगे। इसी बीच वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने नजदीक पड़े एक डंडा को उठाया और पिस्तौल तानने वाले युवक के सिर पर जोर से मारा जिससे बदमाश के हाथ से पिस्तौल गिर गया। तबतक उसके तीन अन्य साथी फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने दुकानदार पर पिस्तौल तानने वाले युवक की जमकर पिटाई की। फिर मुफ्फसिल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो लोगों ने युवक को उसके लोडेड पिस्तौल के साथ पुलिस के हवाले कर दिया।
लोगों की पिटाई से जख्मी युवक को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया, हथियार के साथ पकड़ा गया युवक कसबा पतौरा का रहने वाला अवनीश सिंह है। जिसे इलाज के लिए पुलिस कस्टडी में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अवनीश और उसके साथी अपराधिक प्रवृति के हैं। उसके फरार तीन अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.