ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चयनित बीज विक्रेता से किसान बीज का करें क्रय : डीएम

जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा- किसानों को आधुनिक तरीके से कृषि के लिए करेगा जागरूक

मोतिहारी ।
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने आज समाहरणालय परिसर से जिला कृषि विभाग, के तत्वधान में खरीफ महाअभियान एलईडी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में किसान भाइयों को जागरूक किया जाएगा। खरीफ मौसम प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में कृषकों द्वारा खेतों में बिचड़ा लगाने का काम जारी है। कृषि विभाग ने जागरूकता रथ के माध्यम से कृषकों को आधुनिक खेती के लिए जागरूक कर रहा है। किसानों द्वारा बीज लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से जनरेट किया जा रहा है। अभी तक 18522 आवेदन बीज के लिए प्राप्त हुए हैं। जिसके बाद कृषि समन्वयक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी के लागिंन से आवेदन सत्यापन के उपरांत चयनित बीज विक्रेता से किसान बीज का क्रय कर सकेंगे। किसान को स्वयं वितरण स्थल पर जाना होगा तथा बायोमेट्रिक मशीन से अंगूठा लगाकर बीज क्रय करना होगा।
– बीज वितरण का लक्ष्य :
बताया कि बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें
खरीफ 2022 में मुख्यमंत्री धान 393 किंवटल का लक्ष्य है। जबकि मुख्यमंत्री अरहर 26.20 क्विंटल का लक्ष्य है। धान बीज वितरण ( 10 वर्ष से कम आयु वाले प्रभेद ) 2060 क्विंटल का लक्ष्य, धान बीज वितरण ( 10 वर्ष से अधिक आयु वाले प्रभेद)2140 क्विंटल का लक्ष्य, उड़द बीज वितरण 18 क्विंटल का लक्ष्य प्राप्त है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कुल 501255 किसानों के खाते में राशि हस्तांतरित कर दी गई है।
मौके पर सहायक निदेशक रसायन, विशेष कार्यक्रम पदाधिकारी गोपनीय शाखा , कृषि समन्वयक, लेखापाल आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.