ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ब्रावो फाउंडेशन और एमएस कॉलेज के बीच एमओयू पर दोनों पक्षों ने किए हस्ताक्षर

हस्ताक्षर कर एक-दूसरे से लिखित मशविरे का किया आदान-प्रदान

मोतिहारी ।
मुंशी सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में विश्वविख्यात ब्रावो फाउंडेशन और एमएस कॉलेज के बीच एमओयू (मेमोरंडम ऑफ अंडर स्टैंडिग) पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर कर एक-दूसरे से लिखित मशविरे का आदान-प्रदान किया। विदित हो कि ब्रावो फाउंडेशन के सीएमडी राकेश पांडेय ने पिछले सप्ताह कॉलेज का निरीक्षण कर दुंद बहादुर पुस्तकालय का पूर्णतः डिजिटिलाइजेशन कर ई-लाइब्रेरी में तब्दील करने की घोषणा की थी। यह कार्य वे कॉरपोरेट रिस्पोंसबिलिटी के तहत कर रहे हैं। इस एकेडमिक समझौते पर एमएस कॉलेज की तरफ से प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार और ब्रावो फाउंडेशन की ओर से शैलेंद्र मिश्र “बाबा” ने हस्ताक्षर किए। मौके पर विधि विभाग के प्रभारी डॉ. मयंक कपिला, प्रो.एकबाल हुसैन, डॉ.शफीकुर्रहमान, राजेश रंजन और कौशल जहांगीर उपस्थित रहे। इस एमओयू के विषय में दूरभाष पर ब्रावो फाउंडेशन के सीएमडी राकेश पांडेय और प्रो.अरुण कुमार ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा है कि इस इकरारनामे से दोनों संस्थाओं को बौद्धिक लाभ होगा और दोनों संस्थानों के फैकल्टी के बीच आदान-प्रदान के द्वारा बौद्धिक प्रक्रियाओं को गति मिल सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.