ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जापान ने भारत को 5-2 से हराया

एशिया कप हॉकी 2022 में टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन जारी है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में ड्रॉ खेलने के बाद दूसरे मैच में टीम इंडिया को 2018 एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट जापान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। जापान ने भारत को पूल ए के चौथे मैच में 5-2 से हरा दिया। इस हार के साथ भारतीय टीम पूल ए में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत को पूल ए के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा था। भारत के दो मैचों के बाद एक अंक हैं। वहीं, जापान दो में से दो मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पर है।पाकिस्तान की टीम दो मैचों में चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद मंगलवार को इंडोनेशिया को 13-0 से हराया। वहीं, जापान के छह अंक हैं। इंडोनेशिया की टीम दोनों मैच हारकर पूल ए में चौथे स्थान पर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.