ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस हमेशा से राम विरोधी रही है, यही उसकी असलियत है : हार्दिक पटेल

अहमदाबाद | कांग्रेस नेता भरतसिंह सोलंकी के बयान को लेकर बवाल मच गया है| कांग्रेस के पूर्व नेता हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस की यही असलियत है वह पहले से ही राम विरोधी रहे हैं और आज फिर वह बात सामने आ गई। हार्दिक ने अपने ट्वीट में लिखा “मैंने पहले भी कहा था की कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का काम करती है, हमेशा हिंदू धर्म की आस्था को नुकसान पहुँचाने का प्रयास करती है, आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के नेता ने बयान दिया की राम मंदिर की ईंटों पर कुत्ते पेशाब करते हैं…!” मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूँ की आपको भगवान राम से क्या दुश्मनी है? अयोध्या में भगवान राम का मंदिर भी बन रहा है फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान राम के खिलाफ अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं। बता दें कि वटामण में आयोजित ओबीसी सम्मेलन में कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया था| भरतसिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपा ने राम नाम पर लोगों को ठगा और करोड़ों रुपयों की उगाही की| इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अयोध्या में रखी ईंटों पर कूत्ते पेशाब करते थे| भरतसिंह के इस विवादित बयान को लेकर बवाल मच गया है|

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.