ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सोने में दिखी गिरावट, चांदी भी फीकी, जानें आज के गोल्ड सिल्वर के रेट

Gold Silver Rate Today 26th May: सोना और चांदी खरीदने के लिए आज अच्छा मौका बन रहा है क्योंकि इन दोनों कीमती मेटल्स के दाम नीचे आए हैं. जानिए आज के सर्राफा बाजार के ताजा रेट्स.

Gold Silver Price: डॉलर के लगातार चढ़ने के दौरान सोने में निवेश के लिए सेंटीमेंट पर असर देखा जा रहा है और ये आज निचले दायरे में कारोबार कर रहे हैं. हालांकि ये रिटेल निवेशकों के लिए सोने-चांदी में खरीदारी करने का अच्छा मौका है. आज सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

आज एमसीएक्स पर लाल निशान में सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना आज 52 रुपये या 0.10 फीसदी की गिरावट के बाद 50,767 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. सोने के ये दाम जून वायदा के लिए तय हुए हैं. आज सर्राफा बाजार में सोने की खरीदारी के लिए धीमा रुझान देखा जा रहा है.

चांदी की चमक भी फीकीआज एमसीएक्स पर चांदी भी लाल निशान में कारोबार कर रही है. चमकीली धातु चांदी के दाम आज 273 रुपये या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 61,261 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहे हैं. चांदी में आज ये दाम जुलाई वायदा के आधार पर तय किए गए हैं.

दिल्ली में सोने के दामराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सोना गिरावट के साथ दिखाई दे रहा है. आज 22 कैरेट सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 47650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है. वहीं 24 कैरेट सोना आज 270 रुपये की गिरावट के बाद 51980 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है.

मुंबई में सोने के दाममुंबई में आज 22 कैरेट सोने के दाम 250 रुपये की गिरावट के साथ 47650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दे रहे हैं. वहीं 24 कैरेट सोना आज 270 रुपये की गिरावट के बाद 51980 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.