ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम किसान निधि का इंतजार कर रहे किसानों के लिए आई बड़ी खबर, इसी माह की अंतिम तारीख को ट्रांसफर की जाएगी 11वीं किस्त

PM Kisan Samman 11th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर आ रही है. इसी माह की अंतिम तारीख यानी 31 मई को पात्र किसानों के खातों में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.

PM Kisan Samman Scheme| PM Kisan 11th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त पाने के लिए किसानों के लिए इंतजार अब लंबा होता जा रहा था. ऐसे में हर किसी की निगाहें इस पर लगी हुई थीं कि किसानों के खाते में 11वीं किस्त कब ट्रांसफर की जाएगी. प्रधानमंत्री सम्‍मान क‍िसान न‍िध‍ि की 11वीं किस्त 31 मई को बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी.

11वीं किस्त ट्रांसफर किए जाने से पूर्व पूरा करें ई-केवाईसी

किसानों की सही पात्रता के लिए 11वीं क‍िस्‍त खाते में ट्रांसफर किए जाने से पूर्व ई-केवाईसी की प्रक्र‍िया पूरी करने को कहा गया है. बता दें, देश के क‍िसानों को आर्थ‍िक बदहाली से उबारने के प्रयास में केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री सम्‍मान क‍िसान न‍िध‍ि योजना की शुरुआत की गई है. अभी तक किसानों के खातों में 10 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं. 11वीं किस्त के बारे में बताजा रहा है कि यह 31 मई को किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

यह भारत सरकार की एक योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं. इस रकम को तीन समान क‍िस्‍तों में क‍िसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है. पीएम किसान सम्‍मान न‍िध‍ि की 11वीं किस्त कब आएगी? इसके बारे में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एक कार्यक्रम के दौरान बताया था क‍ि पीएम मोदी 31 मई को 11वीं किस्त जारी की जाएगी.

कैसे चेक करें- आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं

पीएम क‍िसान सम्मान योजना (PM Kisan) की आध‍िकार‍िक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएंअब ‘फॉर्मर कॉर्नर’ में द‍िए गए Beneficiary L वाले ऑप्‍शन पर क्‍ल‍िक करेंयहां क्‍ल‍िक करने पर खुलने वाले वेबपेज पर आपसे प्रदेश, जिला, सब जिला, ब्‍लॉक और गांव की जानकारी मांगी जाएगीसभी जानकारी सही भरने के बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करेंयहां आपके सामने एक ल‍िस्‍ट होगी, इसमें आप अपना नाम ढूंढ सकते हैंयद‍ि आपका नाम ल‍िस्‍ट में है तो आपके खाते में पीएम क‍िसान न‍िध‍ि के 2000 रुपये आएंगेबिना ई-केवाईसी के खाते में नहीं आएंगे पैसे

सरकार ने इस योजना का लाभ लेने के लिए अब ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. जो किसान E-KYC नहीं पूरा करते हैं, तो वे आगे इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे. ई-केवाईसी (PM Kisan E-KYC) कराने की अंतिम तिथि भी 31 मई 2022 है. जो किसान यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेगा, उसे भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

जानें- कैसे कराएं ई-केवाईसी

पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए किसान ई-केवाईसी दो तरीके से करा सकते हैं. पहला तरीका यह है कि इसे ऑनलाइन पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्‍यम से ओटीपी के द्वारा पूरा किया जाए. इसके अलावा किसान कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं.

कैसे पूरा करें ऑनलाइन ई-केवाईसी

पीएम किसान वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएंफिर ‘फार्मर्स कॉर्नर’ के तहत e-KYC टैब पर क्लिक करेंजो पेज खुलेगा, वहां आधार नंबर की जानकारी देकर सर्च टैब पर क्लिक करेंइसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगाफिर सबमिट ओटीपी पर क्लिक करें और ओटीपी डालकर सबमिट करेंआपकी ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैआपको इसके लिए कोई शुल्‍क नहीं चुकाना होगाबिना ई-केवाईसी कराए निहारते रहेंगे राह

इस बार 11वीं क‍िस्‍त का लाभ लेने के ल‍िए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना जरूरी है. मीडिया रिपोर्ट्स से इस बात की जानकारी हुई है कि साढ़े 12 करोड़ में से करीब 80 प्रतिशत लोगों ने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्र‍िया को पूरा करा द‍िया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.