स्कूल गार्ड की चाकू से गोदकर की हत्या
कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन पंचायत के सिसवा बसंत हाईस्कूल में शुक्रवार की मध्य रात्रि के बाद पुराने भूमि विवाद को लेकर नाइट गार्ड अभिनव कुमार की चाकू गोद हत्या कर दी गई। पुलिस भी प्रथमदृष्टया घटना का कारण पुराना भूमि विवाद की रंजिश मानकर घटना की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने इस सिलसिले में मृतक के पड़़ोस में रहनेवाले चार लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों में नीरज कुमार, अमन कुमार, नमन कुमार व धर्मराज कुमार शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार सिसवा बसंत गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में हाल ही में नाइट गार्ड के रूप में 23 वर्षीय अभिनव कुमार का चयन किया गया था। गुरुवार की रात गांव में एक विवाह समारोह को लेकर विद्यालय परिसर में आर्केस्ट्रा का संचालन किया जा रहा था। इसी दौरान बिजली गुल होने के बाद अभिनव की चाकू से गोद हत्या कर दी गई। मृतक के भाई अभिनंदन यादव के अनुसार उसके पट्टीदारों से पूर्व से भूमि विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। उसने पुलिस को इन चारों के अलावा दो तीन अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं जिसे पुलिस गुप्त रखकर कार्रवाई कर रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.