ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कन्नड़ गाने पर डांस करने को लेकर दूल्हे समेत बारातियों की पिटाई

गुरुवार को कर्नाटक के बेलागावी तालुक इलाके में शादी के दौरान कन्नड़ गाना बजाने से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हो गई और उन्होंने दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों की बुरी तरह पिटाई की गई। इस घटना में पांच लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए बेलगम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि महाराष्ट्र की स्थानीय भाषायी समिति महाराष्ट्र एकीकरण समिति के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि बारात में डांस के बीच अचानक लोग घुस आए और लोगों की पिटाई करनी शुरू कर दी।गुरूवार को बेलागावी तालुल्क के दमाने गांव में सिद्दू साईबनवर और रेशमा की शादी थी। बारात के बीच कुछ लोग दूल्हे को पकड़कर डीजे पर ले गए जहां वर-वधू पक्ष के दोनों लोग कन्नड़ गाने पर डांस कर रहे थे। हर तरफ खुशी का माहौल था कि इस बीच कुछ लोग अचानक वहां पहुंचे और लोगों को मारना शुरू कर दिया। इस दौरान उन लोगों ने वहां मौजूद हर उस शख्स की पिटाई की जो बीच-बिचाव करने आया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.