ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केरल में कल दस्तक दे सकता है मानसून

मानसून का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। इस बीच, मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग की मानें तो, छह दिन रुकने के बाद, दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिणी श्रीलंका को कवर करते हुए केरल की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। ऐसे में अगले दो दिनों तक केरल व लक्षद्वीप में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा था कि इस बार मानूसन एक जून की बजाय 27 मई को ही केरल में दस्तक दे देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मौसम विभाग ने जारी बयान में कहा कि केरल में मानसून के आगमन के अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं तथा दो-तीन दिनों के भीतर मानसून वहां दस्तक दे सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि अब 29-30 मई को मानसून आ सकता है। केरल में मानसून के पहुंचने की सामान्य तिथि वैसे 1 जून है। इसलिए 27 मई को मानसून के दस्तक नहीं देने के बावजूद इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। विभाग ने कहा कि मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, लक्षदीव के आसपास के इलाकों में सक्रिय है तथा इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं। बता दें कि केरल में मानसून की दस्तक के बाद यह धीरे-धीरे आगे बढ़ता है तथा 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.